कभी सोचा ना था बनूंगा एक्‍टर : देव सिंह


August 9, 2018

भोजपुरी सिने स्‍क्रीन पर निगेटव और कॉमेडी वाले किरदार में अपना लोहा मनवा चुके अभिनेता देव सिंह की एक्‍टर बनने की कभी ख्‍वाहिश नहीं थी। उन्‍होंने इस बारे में कभी सोचा भी नहीं था। मगर परिस्थितियां कुछ ऐसी बनीं कि वे सिनेमा में आ गए और बतौर विलेन अपनी पहचान बनाई। इस बारे में खुद देव सिंह बताते हैं कि वे बचपन से ही पढ़ने लिखने वाले बच्‍चे थे। शाम के पांच बजे की किताब लेकर पढ़ने बैठ जाते थे। उन्‍होंने कभी सोचा नहीं था कि वे एक दिन एक्‍टर बनेंगे। मैं विशाल तिवारी और अवधेश मिश्रा का शुक्रगुजार हूं। हां, वे शुरू से आशुतोष राणा और ऋतिक रौशन को अपना रोल मॉडल मानते हैं।
आज देव सिंह भोजपुरी सिनेमा इंडस्‍ट्री में किसी पहचान के मोहताज नहीं है। ये सब कुछ उन्‍होंने अपनी कड़ी मेहनत, लगन और डेडिकेशन के जरिये हासिल किया है। तभी उनके पास आज कई फिल्‍में हैं। वहीं, डमरू, राजा जानी, दुल्हिन गंगा पार के जैसी फिल्‍में रिलीज भी चुकी है।राजा जानी ,आवारा बलम , ‘दुल्हिन गंगा पार के’ ने बिहार में अपने सफलता के झंडे गाड़े हैं, जिसमें देव सिंह के किरदार को लोगों ने खूब सराहा। अब यह फिल्‍म 10 अगस्‍त को मुंबई और गुजरात में रिलीज हो रही है। इसमें सुपर स्‍टार खेसारीलाल यादव और काजल राघवानी के अलावा खेसारीलाल की बेटी कृति डेब्‍यू कर रही हैं। फिल्‍म मैं सेहरा बांध के आउंगा ने देव सिंह को लोगों के दिलों में बसा दिया।
इसके अलावा देव सिंह इस साल भोजपुरी फिल्‍म संघर्ष, लोहा पहलवान, नागदेव, राज तिलक, यारा तेरी यारी, स्‍पेशल एंकाउंटर, मेरी जंग आने वाली है, जबकि हाल ही में उन्‍होंने सचिन यादव की हिंदी फिल्‍म ‘वी आर डफर्स’ साइन किया है, जिसका मुहूर्त मंगलवार को हुआ। वहीं, देव सिंह सांसद कीर्ति आजाद के साथ भी क्रिकेट पर आधारित फिल्‍म में क्रिकेट, साथ ही कांस फिल्‍म फेस्टिवल में सराही गई फिल्‍म जिहाद और जन्‍नते इश्‍क में नजर आने वाले हैं, जो जल्‍द ही रिलीज होने वाली है।

Related posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *